दनकौर : 10 / अक्टूबर / 2026 : दनकौर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दनकौर जीआरपी चौकी प्रभारी रेनू यादव के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की रात 11:32 बजे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से सूचना मिली कि अजयबपुर रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 1407/14 पर ट्रेन संख्या 12802 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार आवश्यक कागजात व अन्य सामान लेकर मौके पर पहुंचे। वहां करीब 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उपनिरीक्षक रेनू यादव ने मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद शव को सुरक्षित रखवाकर गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-94 स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मृतक की पहचान के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










