Home » बुलंदशहर » डीएम-एसएसपी ने खुर्जा नगर थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

डीएम-एसएसपी ने खुर्जा नगर थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2026 :   शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना खुर्जा नगर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी समाधान पर जोर दिया। इस मौके पर एसडीएम सतेन्द्र कुमार, सीओ शोभित कुमार, प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर रामफल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना खुर्जा नगर स्थित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाए।

महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment