Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में बसपा नेता मुकेश पंडित का तूफानी दौरा, शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

शिकारपुर में बसपा नेता मुकेश पंडित का तूफानी दौरा, शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 10 / अक्टूबर / 2026 :   बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी मुकेश पंडित लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सर्वसमाज के लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित कर कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की।

मुकेश पंडित ग्राम सरगांव पहुंचे, जहां उन्होंने शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ग्राम असावरी में आयोजित शोक कार्यक्रम में शिरकत की।

वहीं ग्राम नवादा और आंचरू खुर्द में अरिष्टी कार्यक्रमों में पहुंचकर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

इसके अलावा मुकेश पंडित ने ग्राम सालाबाद और अहमदगढ़ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने सर्वसमाज के प्रमुख एवं गणमान्य लोगों से मुलाकात कर आगामी सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment