Home » बुलंदशहर » कपिलश साहित्यकार समिति की गोष्ठी में स्व. अमित अग्रवाल स्मृति सम्मान एवं पुस्तक विमोचन

कपिलश साहित्यकार समिति की गोष्ठी में स्व. अमित अग्रवाल स्मृति सम्मान एवं पुस्तक विमोचन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा 10 / अक्टूबर / 2026 :   कपिलश साहित्यकार समिति, खुर्जा की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को विराज रेस्टोरेंट, नई बस्ती खुर्जा में विशेष साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के नमन-वंदन के साथ हुआ। आयोजन स्वर्गीय अमित अग्रवाल की स्मृति को समर्पित रहा। साहित्यकारों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में स्वर्गीय अमित अग्रवाल के मित्र महेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्वर्गीय अमित अग्रवाल स्मृति सम्मान से लक्ष्मी कनोडिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय अमित अग्रवाल की सुपुत्री एवं युवा साहित्यकार पुष्टि अग्रवाल ‘परी’ की प्रथम पुस्तक ‘मैं’ का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि पुष्टि अग्रवाल ‘परी’ की पुस्तक ‘मैं’ को हाल ही में कपिलश द्वारा आयोजित गीतों के विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में The Book of World Records से सम्मानित किया गया। कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना पुष्टि अग्रवाल ‘परी’ के साथ-साथ पूरे खुर्जा नगर के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

वक्ताओं ने पुष्टि अग्रवाल ‘परी’ की साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मकता और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित साहित्यकारों ने कहा कि युवा पीढ़ी का साहित्य के प्रति बढ़ता रुझान समाज और साहित्य दोनों के लिए आशाजनक संकेत है।

इसके साथ ही कपिलश के राष्ट्रीय महासचिव जय किशन ‘जय’ ने गीतों के महाकुंभ में शामिल होने वाले खुर्जा के चार प्रतिभागियों साधना अग्रवाल ‘साधिका’, पूनम शर्मा ‘रूद्राणी’, बबीता अग्रवाल और पुष्टि अग्रवाल ‘परी’ को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कपिलश साहित्यकार समिति के महासचिव जय किशन ‘जय’, उपाध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष एवं डिजिटल सचिव पूनम शर्मा ‘रूद्राणी’, सांस्कृतिक सचिव पुष्टि अग्रवाल ‘परी’, मीनू गुप्ता, अंजली मित्तल, बबीता अग्रवाल, लक्ष्मी कनोडिया, जी.पी. सिंह ‘सफर’, पूर्व विधायक बुद्ध पाल सिंह ‘सजग’, साबिर खान, बकुल तायल और अभिलाषा रूहेला सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक परिवार की ओर से सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। साहित्य, सम्मान और स्मृति से जुड़े इस आयोजन ने उपस्थित लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी।

अंत में खुर्जा नगर शाखा अध्यक्ष पूनम शर्मा ‘रूद्राणी’ ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी के समापन की घोषणा की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment