खुर्जा : 10 / अक्टूबर / 2026 : कपिलश फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस 3 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के संरक्षक सैय्यद मुमताज मियां चिश्ती शाह की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संरक्षक शाह और पूर्व विधायक विनय तिवारी के करकमलों से खुर्जा की पूनम शर्मा ‘रूद्राणी’ को 5100 रुपये की सम्मान राशि सहित निर्मल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

कपिलश फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि फाउंडेशन की कार्यकारिणी सदस्य एवं लखनऊ निवासी रश्मि लहर प्रतिवर्ष अपनी मां निर्मल तिवारी की पुण्य स्मृति में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान यह सम्मान प्रदान करती हैं।
इस सम्मान के माध्यम से साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










