अयोध्या : 11 / अक्टूबर / 2026 : अयोध्या घाट पर पुलिस ने हरीश द्विवेदी की माँ को श्रद्धांजलि देने आए बीजेपी नेताओं की गाड़ियों का चालान काटना शुरू कर दिया।
इस चपेटे में हरीश द्विवेदी के गृह जनपद बस्ती के बीजेपी जिला महामंत्री अमृत वर्मा भी आ गए। पुलिस के साथ उनकी नोक-झोंक का वीडियो वायरल हो रहा है।
सवाल खड़ा होता है कि आख़िर पुलिस को हरीश द्विवेदी की माँ के अंतिम संस्कार के मौके पर घाट पर खड़ी बीजेपी नेताओं की गाड़ियों के चालान काटने के निर्देश किसने दिए। किसी के भी अंतिम संस्कार में पुलिस की बर्बरता बेहद निंदनीय है। चाहे सत्ता पक्ष हो विपक्ष या आमनागरिक।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










