Home » बुलंदशहर » ककोड़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, झाझर के प्राचीन देवी मंदिर पहुंची पुलिस टीम

ककोड़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, झाझर के प्राचीन देवी मंदिर पहुंची पुलिस टीम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 12 / अक्टूबर / 2026 :   उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शारदीय नवरात्रि अभियान के अंतर्गत ककोड़ पुलिस ने महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस टीम ने झाझर स्थित प्राचीन देवी मंदिर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

ककोड़ थाना प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग करना है। अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं।

पुलिस टीम ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment