Home » गाजियाबाद » विजय रामलीला में श्रवण कुमार के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक, राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग भी दिखाया

विजय रामलीला में श्रवण कुमार के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक, राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग भी दिखाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 12 / अक्टूबर / 2026 :    पुराना विजयनगर स्थित श्री विजय रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से आयोजित रामलीला में मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति का मंचन देखकर रामभक्त भावुक हो उठे और कई दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट ने बताया कि रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को माता-पिता के प्रति सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश दिया जा रहा है। श्रवण कुमार के चरित्र ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर महामंत्री शिवकुमार शिबू, संरक्षक जॉनसन मेसी, अजय पाल, राम सिंह, ठाकुर शंकर सिंह, ठाकुर राजपाल, ठाकुर राजेश सिंह, डायरेक्टर हेमराज माहौर, घनश्याम माहौर, चौब सिंह, मनोहर सिंह कुशवाहा, विमल माहौर, भोला माहौर, बबीता, अंशु शर्मा, सुनीता, संगीता, मूलो देवी, उषा, चंचल माहौर, शीला देवी, देवकी देवी, वर्षा, असलम खान, सुरेश कोरी, गौरव सिसोदिया, शेर सिंह कोरी, संदीप कनौजिया, आदेश कोरी, गिरिराज माहौर, प्रेमचंद पाल, बंशीधर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पवन माहौर, अमन माहौर, अभिनव प्रधान, प्रणीत, तुषार, लक्ष्य माहौर, पवन शर्मा, रोहित जोशी, आचार्य अखिलेश मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, विशाल माहौर, सतीश कोरी, केशव कोरी, नानक चंद, मुकेश कोरी, चमन माहौर, विजय सक्सेना, यश, दीपांशु, विराट माहौर, रविन्द्र, डॉ. राकेश, डॉ. सुभाष, रोशन लाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment