गाजियाबाद : 3 / नवंबर / 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं यातायात), पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










