Home » गाजियाबाद » दीपावली मिलन समारोह में एकजुट नजर आया गाजियाबाद का अधिवक्ता समाज, आयोजन की सभी ने की सराहना

दीपावली मिलन समारोह में एकजुट नजर आया गाजियाबाद का अधिवक्ता समाज, आयोजन की सभी ने की सराहना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 3 / नवंबर / 2026 :  गाजियाबाद सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोर्ट परिसर के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि न्यायालय परिसर में इस प्रकार के आयोजन से अधिवक्ता समुदाय के बीच एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। सभी ने कार्यक्रम की खुले दिल से सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन में पहली बार इस तरह का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जो अधिवक्ता समाज के लिए एक नई और सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम के आयोजन में एडवोकेट वरुण तोमर, आदित्य शर्मा, प्रतीक त्यागी, आशीर्वाद चौधरी, ऋतिक कौशिक और अनुज चौहान के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव का सहयोग रहा। समारोह के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment