Home » बुलंदशहर » जब बीच सड़क पर खुला ट्रक का राज एस आई सुनील कुमार दीक्षित के सामने ट्रैफिक पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

जब बीच सड़क पर खुला ट्रक का राज एस आई सुनील कुमार दीक्षित के सामने ट्रैफिक पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 3 / नवंबर / 2026 :  मेरठ-बदायूं पर सड़क पर गाड़ियां दौड़ती तो सबने देखी होंगी लेकिन जब एक भारी-भरकम ट्रक बीच चौराहे पर अपना बोनट उठा कर आराम फरमाने लगे तो ट्रैफिक का थमना लाजमी है कुछ ऐसा ही नजारा नगर की जहाँगीबाद चूंगी चौराहे पर देखने को मिला जहाँ राजस्थान नम्बर का एक ट्रक अचानक बीच सड़क पर हांफते हुए रुक गया।

ट्रक ड्राइवर ने जैसे ही इंजन की जांच करने के लिए ट्रक का अगला हिस्सा ऊपर उठाया मानो ट्रक ने सड़क पर ही अपनी विशाल जीभ निकाल दी हो खुले हुए इंजन और अटकी हुई सांसों के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को बिगड़ने से बचाने के लिए एस आई सुनील कुमार दीक्षित, की मुस्तैद मौजूदगी में ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरन्त एक्शन में आ गए।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद ट्रक के खुले हुए केबिन को थामे खड़ा है ताकि ड्राइवर अन्दर तकनीकी खराबी को ठीक कर सके वहीं दूसरी तरफ एस आई सुनील कुमार दीक्षित, की चौकस निगाहों के बीच पुलिस विभाग के अधिकारी पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो के जरिए लाइव मॉनिटरिंग कर रहे है।

ताकि सुरक्षा व्यवस्था और नियमों में कोई चूक न हो चौराहे पर लगा कौतूहल का मेला सड़क के बीचों-बीच खड़े इस खुला मुँह ट्रक और पुलिस की इस अनोखी मशक्कत को देखने के लिए आसपास के राहगीरों और बाइक सवारों की भीड़ जमा हो गई।

लोग अपनी गाड़ियां धीमी कर इस नजारे को निहारते दिखें गनीमत रही कि पुलिस की इस चुस्ती के कारण चौराहे पर लम्बा जाम नहीं लगा और ड्राइवर ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से जल्द ही गाड़ी को दुरुस्त कर किनारे लगाया ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment