शिकारपुर : 3 / नवंबर / 2026 : मिठाई की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नगर के कान्हा डेयरी एंड स्वीट्स ने सराहनीय पहल की है।
प्रतिष्ठान पर रखी मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर की जानकारी अंकित की जा रही है, जिससे ग्राहकों को मिठाई की ताजगी और इस्तेमाल की अवधि की जानकारी मिल सके।

प्रतिष्ठान के मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। दुकान में रखी प्रत्येक मिठाई की ट्रे पर तारीख की पर्ची लगाई जा रही है।
इसके साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस पहल से ग्राहकों को मिठाई खरीदते समय जरूरी जानकारी मिल रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रतिष्ठान की इस पहल की सराहना की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










