Home » गाजियाबाद » 22 से 24 नवंबर तक भाजपा का विशेष मतदाता अभियान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे संपर्क

22 से 24 नवंबर तक भाजपा का विशेष मतदाता अभियान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे संपर्क

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 18 / नवंबर / 2026 :    भारतीय जनता पार्टी की ओर से 22 से 24 नवंबर तक विशेष मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाएंगे।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण करने और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाए। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

बैठकों में विधायक संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment