Home » बुलंदशहर » भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, थार समेत कई वाहन जब्त

भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, थार समेत कई वाहन जब्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / नवंबर / 2026 :   अनूपशहर पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने और यातायात बाधित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पुलिस को बिरौली-अनूपशहर मार्ग पर भैंसा-बुग्गी दौड़ होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक थार गाड़ी तेज हॉर्न बजाते हुए आगे चल रही थी और उसके पीछे भैंसा-बुग्गी दौड़ाई जा रही थी। बुग्गी पर सवार व्यक्ति भैंसे को डंडे से पीट रहा था, जबकि पीछे करीब 20 से 25 बाइकों पर सवार युवक शोर मचाते हुए सड़क पर आवागमन बाधित कर रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर खालौर निवासी सुनील कुमार व मुकेश, पहाड़पुर निवासी दिनेश, फतेहपुर निवासी दीपक राजौरा, बिरौरा निवासी श्यामप्रकाश और बासौटी निवासी रोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से थार गाड़ी संख्या UP 13 CZ 0895, पांच मोटरसाइकिल और भैंसा-बुग्गी बरामद की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment