शिकारपुर : 19 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव तैयबपुर निवासी पंकज चौधरी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके परम मित्र विवेक पलावत (इलेक्ट्रीशियन) ने अपने प्रतिष्ठान पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां केक काटकर पंकज चौधरी का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मौजूद मित्रों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन की खुशी में पंकज चौधरी ने भी सभी मित्रों को खुर्जा नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शानदार डिनर कराया।
इस मौके पर अभय शर्मा, अंकित राजोरा, रवि प्रधान, संजय मौसा, निखिल पलावत सहित अनेक मित्र एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जन्मदिन के इस खास अवसर को यादगार बनाया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










