Home » बुलंदशहर » मतदाता सूची की फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियां होंगी दूर, खुर्जा तहसील में हुई बैठक

मतदाता सूची की फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियां होंगी दूर, खुर्जा तहसील में हुई बैठक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 19 / नवंबर / 2026 :   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 70 खुर्जा में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए तहसील खुर्जा सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सुपरवाइजरों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान निर्वाचक नामावली में फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों को दूर करने के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में इस प्रकार की त्रुटियों को चिह्नित कर उनका संशोधन कराया जाए।

इसके लिए बूथों पर फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में आवश्यक सुधार कर उसका शुद्धिकरण किया जा सके। अधिकारियों ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment