Home » बुलंदशहर » मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सपा नेताओं ने किया बूथों का निरीक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सपा नेताओं ने किया बूथों का निरीक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 21 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रकाशन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सहभागिता की। इस दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद सुहेल उर्फ बिट्टू ठाकुर, सपा नेता जितेंद्र सैनी और नगर अध्यक्ष लवकुश सैनी ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

नेताओं ने मौके पर मौजूद बीएलओ और बीएलए से मुलाकात कर प्रकाशित मतदाता सूची की जानकारी ली तथा सत्यापन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से तैयार किया जाना आवश्यक है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment