Home » बुलंदशहर » खाकी ने निभाया कन्यादान का फर्ज, सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी में 32,551 रुपये का किया सहयोग

खाकी ने निभाया कन्यादान का फर्ज, सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी में 32,551 रुपये का किया सहयोग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अगौता  : 21 / नवंबर / 2026 :   खाकी वर्दी का फर्ज केवल कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। इसी भावना के साथ थाना अगौता के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार और उनके पुलिस स्टाफ ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है।

थाना अगौता में साफ-सफाई का कार्य करने वाले कर्मचारी देवेंद्र पुत्र सगरून निवासी ग्राम अगौता की बेटी काजल की शादी के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कन्यादान के रूप में आर्थिक सहयोग दिया।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार की पहल पर थाने के पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से 32,551 रुपये एकत्र कर काजल को भेंट किए। इसके साथ ही पुलिस टीम की ओर से साड़ी, सफारी सूट सहित पांच जोड़ी कपड़े और एक गिफ्ट पैक भी दिया गया। पुलिसकर्मियों के इस सहयोग से परिवार की खुशियों में चार चांद लग गए।

इस पहल में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, शरणवीर, चालक जोगिंदर सहित थाना अगौता के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि बड़े और संपन्न लोगों के आयोजनों में तो अक्सर लोग शामिल होते हैं, लेकिन उन्हें सबसे अधिक खुशी जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में शामिल होकर मिलती है। किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करना और उसके चेहरे पर मुस्कान लाना उनके लिए सबसे बड़ा संतोष है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment