Home » बुलंदशहर » कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे एसएसपी, घाटों का किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे एसएसपी, घाटों का किया निरीक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 24 / नवंबर / 2026 :   अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए घाटों को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। पूरे आयोजन के दौरान करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 300 सीसीटीवी कैमरों और एक दर्जन ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। अनूपशहर, आहार, नरौरा, राजघाट, करनवास और रामघाट समेत जनपद के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अनूपशहर गंगा घाट पर करीब चार से पांच लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि जनपद के सभी गंगा घाटों पर दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पुलिस प्रशासन हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों पर विशेष नजर बनाए हुए है।

एसएसपी ने श्रद्धालुओं से कार्तिक पूर्णिमा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात, एएसपी, सीओ क्राइम, सीओ अनूपशहर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment