Home » बुलंदशहर » भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर    : 24 / नवंबर / 2026 :  शिकारपुर  नगर के सलेमपुर तिराहे के निकट तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला चौक चैनपुरा निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश चन्द्र के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बुलंदशहर में काम करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन बुलंदशहर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर तिराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार और कस्बा इंचार्ज अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई भोला सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment