Home » बुलंदशहर » रिश्तेदार के घर फायरिंग करने वाला आरोपी साथी समेत गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

रिश्तेदार के घर फायरिंग करने वाला आरोपी साथी समेत गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़    : 24 / नवंबर / 2026 :   ककोड़  थाना क्षेत्र के गांव सुनपैड़ा में अपने रिश्तेदार के घर पर फायरिंग करने के मामले में ककोड़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी करन सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गांव सुनपैड़ा निवासी राजकुमार पुत्र महेश ने 22 नवंबर 2026 को थाने में तहरीर देकर करन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 404/26 के तहत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार 23 नवंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करन सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव दस्तूरा और उसके साथी मनजीत पुत्र रूपी निवासी गांव सुनपैड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी करन सिंह के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद होने के बाद मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, मोहित कुमार, सोनवीर सिंह और उमाशंकर शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment