Home » बुलंदशहर » खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं और चौधरी हरचंद सिंह कॉलेज के छात्रों ने निकालीं तिरंगा यात्रा

खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं और चौधरी हरचंद सिंह कॉलेज के छात्रों ने निकालीं तिरंगा यात्रा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 14 / अगस्त / 2025 : खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं और चौधरी हरचंद सिंह कॉलेज के छात्रों ने अलग-अलग तिरंगा यात्राएं निकालीं। भाजपा कार्यकर्ताओं की यात्रा दाताराम चौक से शुरू हुई। यह यात्रा ककराला, कबाड़ी बाजार, गांधी मार्ग और पदम सिंह गेट होते हुए जेवर अड्डा चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन अंजना सिंघल, गौरव शर्मा, राकेश वाल्मीकि समेत कई नेता मौजूद रहे। चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को अलग से तिरंगा रैली निकाली। कॉलेज के निदेशक डॉ. एनके शर्मा ने रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कॉलेज की रैली में डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. अश्वनी सिंह, अंकित चौहान, चेतन सिंह और संजीव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment