Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर का राकेश 26 साल बाद मिला अपने परिवार से , सातवीं कक्षा से था गायब

बुलंदशहर का राकेश 26 साल बाद मिला अपने परिवार से , सातवीं कक्षा से था गायब

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 15 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर का राकेश 26 साल बाद अपने परिवार से मिला। सातवीं कक्षा में फेल होने के बाद परिवार की डांट के डर से राकेश घर छोड़कर चला गया था। गुजरात में मजदूरी करने लगा। वहां केमिकल से शरीर झुलसने पर 2025 में होली पर उत्तराखंड पहुंच गया। अपना घर संस्था ने उसे आश्रय दिया और उपचार कराने के बाद मुमरेजपुर के ग्राम प्रधान को सूचित किया। इसके बाद स्वजन वहां पहुंच गए और पर्याप्त दस्तावेज दिखाकर राकेश को घर ले आए। अपनों के बीच पहुंचने पर राकेश की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। गांव मुमरेजपुर निवासी यतेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार का भतीजा राकेश 1999 में 14 वर्ष का था और सातवीं में पढ़ता था। परिवार में उनके पिता अतर सिंह के अलावा माता उर्मिला देवी व तीन भाई हैं। बड़े भाई मुनेश व रजनीश आर्मी में थे और रिटायर होने के बाद परिवार के साथ पलवल में रहते हैं। सातवीं में फेल होने के बाद माता-पिता के डांटने के डर से राकेश घर छोड़कर चला गया। वह गुजरात पहुंचा और एक कंपनी में नौकरी कर ली।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment