इस घटना ने एक बार फिर से आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर किया है, जिस पर देशभर में बहस छिड़ी हुई है।
गाजियाबाद : /18-08-2025/ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है |जहां कुत्ते को बचाने में कार से टकरा गई 25 साल की महिला सब इंस्पेक्टर की स्कूटी, अस्पताल में हो गई मौत: देर रात ड्यूटी से लौट रही थी घर आवारा कुत्तों के आतंक के मामले पर चल रही देशव्यापी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गाजियाबाद में 25 वर्षीय महिला दारोगा रिचा शर्मा की रविवार (18 अगस्त 2025) देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे की वजह रिचा की स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आना बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर की रहने वाली यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर रिचा की तैनाती गाजियाबाद के कविनगर थाने की शास्त्रीनगर चौकी पर थी। वह पास ही किराए पर रहती थी और रविवार रात करीब 2 बजे वह ड्यूटी के बाद घर जा रही थी। सड़क पर अचानक कुत्ता आने पर रिचा ने उसे बचाने की कोशिश की और तभी उनकी स्कूटी कार से टकराकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में रिचा के सिर में गंभीर चोट आई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बीते 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही कुत्ता प्रेमी कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












