बुलंदशहर : 15 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के स्याना में एक 18 महीने के बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव एक संदूक में छिपाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभी तक नहीं बताई गई है, लेकिन खबरों के अनुसार वह पड़ोस का ही रहने वाला है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है। बच्चे के पिता पुष्पेंद्र का कहना है कि उनका बेटा माधव घर के बाहर खेल रहा था जब वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में शव एक संदूक में मिला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्चे की हत्या की और शव को संदूक में छिपा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। मृतक माधव के दादा राजकुमार का कहना है कि बच्चा मंगलवार को शाम करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला अंकुश आया और बच्चे को उठा ले गया। हमारी उसके घर वालों से कोई रजिंश नहीं है। कभी हमारे बड़े बुजुर्गों का पहले का झगड़ा था। जो बाद में सुलझ गया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना नरसेना के गांव नित्यानंदपुर नगली में एक 18 माह के बच्चे के संबंध में हत्या के मामले की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तहत बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की गई तो उसके पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया में मामला बच्चे की गला दबाकर हत्या का सामने आया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












