Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में हृदयगति रुकने से असम रायफल्स के जवान की मौत, नम आँखों से दी गयी जवान को अंतिम विदाई

बुलंदशहर में हृदयगति रुकने से असम रायफल्स के जवान की मौत, नम आँखों से दी गयी जवान को अंतिम विदाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 7 / दिसम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी असम राइफल्स के जवान अरुण राघव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह मणिपुर के इंफाल में तैनात थे। जवान का पार्थिव शरीर सेना की एक टुकड़ी द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जवान की पत्नी और मां बेसुध हो गईं, जबकि परिजनों ने जवान के शव को देख दहाड़ें मारकर रोना शुरू कर दिया। असम राइफल्स के जवानों ने तिरंगे में लिपटी जवान की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। पूरे गांव में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment