Home » aligarh » यूपी के अलीगढ़ में पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलके की पति की हत्या , देवर-भाभी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

यूपी के अलीगढ़ में पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलके की पति की हत्या , देवर-भाभी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अलीगढ़  :  20 / दिसंबर / 2025 : अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर-भाभी के अफेयर के चलते पति की हत्या कर दी गई। पत्नी मधु और उसके सगे छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप ने मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर पति सचिन का गला घोंट दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि सचिन और मधु के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। इसी दौरान मधु का धर्मेंद्र प्रताप के साथ अफेयर हो गया। दोनों ने सचिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एक रात मौका देखकर उन्होंने गला घोंटकर सचिन की हत्या कर दी। एसओ कुलवीर सिंह के अनुसार 11 अगस्त की रात सचिन नशे में घर पहुंचा था। तभी खाना खाने के बाद जब वह सोने लगा। तभी उसकी पत्नी मधु व अविवाहित सगे छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान भाई ने गला घोंटा था, जबकि पत्नी ने उसके पांव पकड़े थे। 12 अगस्त की सुबह जब घर के बरामदे में सचिन का शव मिला तो सिर में आई चोट से काफी खून बह चुका था। हालांकि गले पर खरोंच के निशान और हाथों की उंगलियां पर निशान बहुत कुछ कह रहे थे, लेकिन हत्या को छिपाने के लिए मृतक की पत्नी व भाई पोस्टमार्टम कराने के विरोध कर रहे थे। इस दौरान मृतक के साले ने सच्चाई जानने के लिए पुलिस का सहयोग कर पोस्टमार्टम के लिए हामी भरी और शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का उल्लेख किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This