Home » शिक्षा » खुर्जा के उज्जवल ज्ञानालय का वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम मनाया

खुर्जा के उज्जवल ज्ञानालय का वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम मनाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा नगर के नोवेल्टी रोड स्थित अग्रसेन भवन में उज्जवल ज्ञानालय का दूसरा वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक वर्षा गुप्ता, मुख्य अतिथि मोनिका सिंह, अंजना सिंघल, निधि, दीप्ति सिंघल, डीसी गुप्ता, शाकुल, ऋतु मिन्हास ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाली सभी छात्रों को सम्मानित किया। निधि रसवंत, सारिका जिंदल, वंश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्राओं को शिक्षा के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नॉर्मल सरकारी स्कूल के बच्चों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हमारी संस्था का उद्देश्य है बच्चों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाना है। नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण को बचने के उद्देश्य से स्टील बर्तन बैंक को खुर्जा मे लाने का पहला प्रयास किया गया। बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति शिक्षा पर केंद्रित थी।

दो वर्षों में जो भी सिखाया गया। उन सब की प्रस्तुति बच्चों ने बहुत अच्छे से की। इस कार्यक्रम में वूमेन पावर एसोसिएशन की टीम और अन्य संस्थाओं के लोग भी शामिल हुए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This