बुलंदशहर : 5 / जनवरी / 2025 : खुर्जा में OLX पर कार बेचने वाले को टेस्ट ड्राइव के बहाने ठग लिया गया। आरोपी ने कार की फोटो देखकर फोन पर बात की और टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज में आरोपी दिख रहा है। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है। पुनीत गिरी ने बताया कि उन्होंने गाड़ी को olx पर सैल के लिए डाला था। तो आरोपी ने उनपे नॉर्मल कॉल तथा व्हाट्सप कॉल की। जिसके बाद उसने फ़ोन पर गाड़ी खरीदने की बात कही। आरोपी कार की टेस्ट ड्राइव के लिए आया। बता दे कि पीड़ित पुनीत ने गाड़ी में बैठ के आरोपी को एक चक्कर लगवाया। जिसके बाद उसने कहा कि एक बार गाड़ी का बोनट खोल के चेक करके देख लू , बोनट के बहाने वह अंदर गया और उसने गाड़ी स्टार्ट करके पुनीत के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जैसे ही गाड़ी को अपने ऊपर चढ़ते देख पुनीत पीछे हटा तो आरोपी पुनीत के पैर के ऊपर से गाड़ी को लेके फरार हो गया। पुनीत और उसके दोस्त ने आरोपी का पीछा किया लकिन वह आरोपी हाथ ने आ सका।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









