बुलंदशहर : 13 / जनवरी / 2026 : खुर्जा क्षेत्र के तेलिया घाट और शिवनगर कॉलोनी के राशन कार्डधारकों ने राशन डीलर पर अनाज कम देने और वितरण में मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने खुर्जा तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। डीलर पर 6 किलो तक अनाज काटने का आरोप है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सुमित और किरन ने बताया कि राशन डीलर राजकुमार द्वारा लंबे समय से राशन वितरण में कटौती की जा रही है। किरन, राजकुमारी, दुरूपा, सुमित, रेखा, सोनम, वविता आदि स्थानियों का आरोप है कि पहले भी हमने राशन डीलर को प्रति कार्ड एक किलो राशन कम देने पर रोका, लेकिन अब यह कटौती बढ़कर 6 किलो तक पहुँच गई है अब हर यूनिट पर 1 किलो राशन काम दिया जा रहा है। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें विरोध करने पर डीलर द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। किरन नामक महिला ने बताया, “हमें जो भी राशन मिले वह पूरा मिलना चाहिए, यह कटौती हमारे हक पर डाका है।”
मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय ने कार्डधारकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डीलर के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












