Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा , कार चालक समेत पति पत्नी की मौत , तीन लोग घायल

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा , कार चालक समेत पति पत्नी की मौत , तीन लोग घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
लखीमपुर खीरी 5 / फरवरी / 2026 :  लखीमपुर खीरी में कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक समेत पति पत्नी की मौत हो गयी। और तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जलालपुर मोड़ के पास हुआ, जब कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मृतकों में सुनील सिंह, उनकी पत्नी सुधा सिंह और चालक संतोष सिंह शामिल हैं। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। दिल्ली से धर्म कुंडा बहराइच अपने घर जा रहे थे।

सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। जिसमें कार चालक और पति-पत्नी की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के हैं। ये सभी बहराइच के रहने वाले हैं अपने घर जा रहे थे। हादसा किस वाहन की टक्कर से हुआ है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This