Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में सीसी नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया

गोरखपुर में सीसी नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर :  5 / फरवरी / 2026 :  गोरखपुर कस्बे में वार्ड नंबर 6 की सीसी नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया । बता दे कि  बापू पीजी कॉलेज के सामने से कॉलेज के हॉस्टल तक पीपीगंज जसवाल मार्ग पर सड़क के किनारे लगभग 300 मीटर लंबी नाली का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण ठेकेदार द्वारा नाला पाट दिया गया यह कैसा काम है टाउन एरिया विकास लोगो के समझ में नहीं आता एक बार काम शुरू होता है फिर बंद कर दिया जाता है ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी गोलीगंज पेट्रोल पंप विद्यालय के पीछे चक रोड के पर  भी इस तरह का नाला बना था जो ठेकेदार और आम जनता के लापरवाही से कुछ समय तक रुका हुआ था। सवाल यह उठता है कि ऐसा काम ठेकेदारों को क्यों दिया जाता है जिसमें विवाद खड़ा हो सवाल यह भी है कि पीडब्ल्यूडी से इसकी अनुमति ली गई कि नहीं । टाउन एरिया के पास एनओसी है कि नहीं यह अभी लोगों में चर्चा का विषय है सड़क को कुछ दूरी पर छोड़कर के नाला निर्माण कराया जाए । नजदीक पीपीगंज रेलवे ढला होने के कारण हजारों लोगों का आवागमन होता है । मिट्टी खोदकर सड़क पर रख दी जाती है और सड़क की गिट्टटीया, पत्थर पड़ी रहती है कहीं भी कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है।  लेकिन इस पर नगर पंचायत ध्यान नहीं देता है।  इसके पहले भी जिस पर नाल खोदा गया उसे पर इंटरलॉकिंग हो चुकी है फिर इंटरलॉकिंग को तोड़कर के नाला निर्माण करने का कोई मतलब नहीं होता है । यह तो सरकार के पैसे की बर्बादी कहा जाएगा।इस संबंध में नगर पंचायत के जिम्मेदारों से पूरी जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment