Home » बुलंदशहर » जहांगीरपुर में बुलेट मोटरसाइकिल ने मारी कांवरिया को टक्कर , मौत

जहांगीरपुर में बुलेट मोटरसाइकिल ने मारी कांवरिया को टक्कर , मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 15 / फरवरी / 2026 :  शनिवार की रात अनूपशहर से जहांगीरपुर निवासी कावर लेकर आ रहे कांवरिया को बुलेट सवार युवक ने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोर से लगी की कांवरिया कई फुट दूर जाकर गिरा और शरीर में गंभीर चोट आई । जिसको तत्काल नजदीकी डॉक्टर दिनेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए कैलाश अस्पताल जेवर के लिए रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांवरिया को मृत्यु घोषित कर दिया । कांवरिया ऋषि अग्रवाल जहांगीरपुर निवासी था जो की अनूपशहर से कावड़ लेकर आ रहा था। जहांगीरपुर की तरफ से खुर्जा की तरफ जा रही बुलेट मोटरसाइकिल ने जहांगीरपुर के नजदीक नियति ढाबे के पास टक्कर ऋषि अग्रवाल को टक्कर मार दी । जिसमें ऋषि अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ऋषि अग्रवाल अपने दो बहनों का इकलौता भाई था जो पब्लिक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था अभी कुछ ही दिन पहले बहन की शादी की खुशियां मना रहा था। ऋषि अग्रवाल को अपने रिश्तेदारों से 10 वर्ष पहले गोद लिया था । परिवार में ऋषि की मौत का पता लगने पर कोहरा मच गया । जहांगीरपुर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई । शिवचौदस की उपलक्ष में जहां जगह-जगह भजन चल रहे थे पता लगते ही शोक में तब्दील हो गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment