खुर्जा : 22 / फरवरी / 2026 : श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुरजा पर प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली “खुरजा वाली मईया की रसोई” में आज रविवार, 22 फरवरी 2026 की सेवा श्री विशाल कुमार तायल (वैशाली, खुरजा) द्वारा अपने पुत्र गिरवेश तायल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रद्धापूर्वक की गई। इस पावन अवसर पर भक्तों ने स्वादिष्ट एवं जायकेदार फुल प्लेट प्रसाद श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था रही।
मंदिर के मार्गदर्शक डीसी गुप्ता (कांटे वाले) ने बताया कि भोजन वितरण हेतु भक्तों के लिए अलग से सुंदर स्टील की मेजों की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी श्रद्धालु सहजता एवं सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर सकें। इस सेवा कार्य में एडवोकेट ममता अग्रवाल, विशाल तायल, काजल तायल, गिरवेश तायल, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), धर्मेंद्र सिंह, हितेश अग्रवाल, शेखर वर्मा, विकास वर्मा, मोहित राघव सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












