Home » उत्तर प्रदेश » डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बालसखा नित्यनन्द यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बालसखा नित्यनन्द यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

संतकबीरनगर  : 2 / मार्च / 2026 :  संतकबीरनगर जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने बालसखा एवं सपा नेता नित्यनन्द यादव का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया। शहर स्थित लोटस होटल में आयोजित समारोह में सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित अतिथियों ने नित्यनन्द यादव को माल्यार्पण कर दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में आत्मीयता, मित्रता और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

समारोह में जिले के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ मिलकर केक कटवाया और नित्यनन्द यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. उदय की टीम ने भव्य पुष्पगुच्छ भेंट कर समारोह की शोभा बढ़ाई। अपने मित्र से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत नित्यनन्द यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेम और सहयोग उनके लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में निहालचंद पाण्डेय, रविनेश श्रीवास्तव, चिंतामणि उपाध्याय, नितेश द्विवेदी, सुभाष तिवारी तथा होटल मैनेजर नंदन पाण्डेय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, भाईचारा और सामाजिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This