Home » बुलंदशहर » सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शक्ति फाउंडेशन ने की नई नियुक्तियां, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर शक्ति फाउंडेशन ने की नई नियुक्तियां, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई/नरौरा : 10 / मार्च / 2026 :  डिबाई में महान समाज सेविका और देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर शक्ति फाउंडेशन महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संस्थान द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दो महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता चौहान ने रामनगरिया आश्रम की निवासी साध्वी सुषमा सरस्वती को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) तथा ईश्वरीय विद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी रागिनी दीदी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की।
बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों समाज सेविकाओं को उनके सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों से प्रभावित होकर प्रमाणपत्र देकर मनोनीत किया गया था। इसके बाद आज सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर संस्था के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से दोनों के पदों की औपचारिक घोषणा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता चौहान ने कहा कि साध्वी सुषमा सरस्वती और ब्रह्माकुमारी रागिनी दीदी लंबे समय से महिलाओं को सनातन धर्म, आध्यात्मिकता और ईश्वर से जोड़ने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से संस्था की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नरौरा में इन दोनों के मार्गदर्शन में संस्था की एक विशेष कार्यशाला का निर्माण कराया जाएगा, जहां महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने 19वीं शताब्दी में महिला शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया और महिलाओं तथा दलितों को शिक्षा से जोड़ने के लिए संघर्ष किया। आज भी उनका जीवन समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरित होकर शक्ति फाउंडेशन समाज में महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This