बुलंदशहर : 10 / मार्च / 2026 : बुलंदशहर में नकली और जहरीली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। स्वाट टीम और छतारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 35 लीटर अपमिश्रित शराब, 200 लीटर केमिकल, तथा 1300 से अधिक शराब के रैपर बरामद किए हैं। इसके अलावा नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक छोटा हाथी वाहन भी बरामद किया है, जिनका उपयोग शराब के अवैध परिवहन में किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टरमाइंड कोशेन्द्र है, जो कुछ दिन पहले ही अरनिया क्षेत्र से जेल गया था। जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा जहरीली शराब का अवैध धंधा शुरू कर दिया था। बुलंदशहर पुलिस की इस कार्रवाई को नकली शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












