Home » बुलंदशहर » जाडोल में जलभराव से ग्रामीण काफी परेशान

जाडोल में जलभराव से ग्रामीण काफी परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 10 / मार्च / 2026 :  बुगरासी क्षेत्र के गांव जाडोल में मुख्य रास्ते परअक्सर पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम सचिव से की जा चुकी है, लेकिन आज समस्या जस की तस है। समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

जलभराव के कारण रास्ते से गुजरने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इस जलभराव से निकलने में काफी परेशानी होती है। गंदा पानी भरा रहने के कारण मच्छरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है। मंच्छर जनित बिमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान ना कराया गया तो ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगायेगा । ताकि लोगों को राहत मिल सके और गांव के रास्ते पर जलभराव की समस्या समाप्त हो सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment