Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ

खुर्जा के  एकेपी डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / मार्च / 2026 :   एकेपी डिग्री कालेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका  नीलू सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना जैन तथा सारस्वत अतिथि मनोज सोलंकी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज के प्रथम सत्र की थीम “भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा है” जिसके अन्तर्गत भारतीय सनातन संस्कृति के प्राणभूत समस्त संसार का कल्याण करने वाले, पर्यावरण संरक्षण व अध्यात्म के उन्नायक यज्ञ में समस्त विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों ने आहुति प्रदान कीं। स्वयंसेविका अंजलि, पूनम तथा कनिष्का ने यज्ञ की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार वेद को बताया। भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान की प्राप्ति के साथ-साथ विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास अन्तर्निहित रहता है। विशिष्ट अतिथि  नीलू सिंह ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा जीवन निर्माण की पद्धति पर कार्य करती है। भारतीय शिक्षा पद्धति गुरुकुल व आश्रम शिक्षा पद्धति रही है जहां आचार्य बालक के सर्वांगीण विकास के लिए अहर्निश प्रयासरत रहता है।

 

सारस्वत अतिथि मनोज सोलंकी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नहीं, अपितु छात्र का सर्वांगीण विकास, नैतिक उत्थान और आत्म-साक्षात्कार कराना है। यह शिक्षा प्रणाली वेदों, उपनिषदों, योग और दर्शन पर आधारित है, जो जीवन जीने की कला, ज्ञान-विज्ञान और मानवीय मूल्यों के समन्वय के माध्यम से व्यक्ति को जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाती है। द्वितीय सत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयलक्ष्मी प्रथम स्थान पर, कृष्णा द्वितीय स्थान पर तथा प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर ललिता अत्री, आरती सिंह, हीरेन्द्र तोमर, नितिन शर्मा, माधुरी गुप्ता, तनु चौहान आदि उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेविकाओं के जीवन के लिए मंगल कामनाएं सम्प्रेषित कहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment