खुर्जा : 3 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा के चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय बीएड स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन छात्र छात्राओं को विविध विषयों का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर सभी प्रशिक्षकों द्वारा, जिला संगठन आयुक्त श्री पवन कुमार राठी के निर्देशन में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा प्राथमिक उपचार, फर्स्ट एड बॉक्स का उपयोग, पट्टियों के प्रकार एवं उन्हें सही विधि से बांधने की तकनीक, निक्सन विधि, तंबू निर्माण तथा फूड प्लाज़ा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रायोगिक रूप में गैजेट्स, स्टैंड एवं तंबू लगाने का अभ्यास कराया गया। सभी टोलियों ने अपने-अपने तंबू स्थापित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं व्यवहारिक ज्ञान अर्जित किया।

इस प्रशिक्षण का निरीक्षण महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एन. के. शर्मा, श्री विवेक सक्सेना, डॉ. विनोद कुमार, श्री अजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया। निर्णायको में अजय कुमार राघव, रितु बंसल एवं सुष्मिता सेजवार शामिल रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












