Home » उत्तर प्रदेश » वृद्ध आश्रम गोकुलधाम बड़गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

वृद्ध आश्रम गोकुलधाम बड़गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक गोरखपुर

 

गोरखपुर : 7 / अप्रैल / 2026 :  आज कामधेनु शक्तिपीठ, गोरखपुर द्वारा वृद्धi आश्रम, गोकुलधाम, बड़गो में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ । शाम 3:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई और कथा शाय 4:00 बजे शुरू हुआ । कथा के व्यवस्था प्रमुख डॉक्टर सुग्रीव निषाद ने कथा व्यास गोवत्स स्वामी डॉक्टर विनय  महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आज की कथा में श्रीमद् भागवत के महात्मा और गोकर्ण की कथा का व्यास जी ने विस्तार से वर्णन किया। स्वामी जी ने कहा कि गोकर्ण का जन्म गाय से हुआ था इसलिए वह जन्म से ही धर्म प्रेमी था और अपने पूरे खानदान को श्रीमद् भागवत कथा सुना कर सबका कल्याण किया । यहां तक की उसका भाई धुंधकारी जो भयानक प्रेत योनि में चला गया था उसे भी गोकर्ण ने भागवत भगवान की कृपा से उद्धार कराया और भागवत भगवान की ही कृपा रही की गोकर्ण साक्षात भगवान के विमान से भगवान के लोक चला गया। स्वामी जी ने कहा कि आज जिस पर प्रभु की कृपा है वह भागवत कथा का श्रवण करने यहां आ गया है और जिस पर नहीं कृपा है वह बगल में रहकर भी इसका रसiस्वादन नहीं कर सकता।

 

अंत में शाय 7:00 बजे श्रीमद् भागवत भगवान की आरती के साथ कथा को विराम दिया गया। आज की कथा के मुख्य यजमान क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद विनोद कुमार पासवान रहे । कथा में  दिग्विजय मणि त्रिपाठी, प्रवीण कुमार पांडे, डॉक्टर राम अनुज पांडे, प्रभात दुबे ,बलराम त्रिपाठी, अनिरुद्ध पांडेय, लवली दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment