Home » बुलंदशहर » रुपये के विवाद में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

रुपये के विवाद में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खानपुर  : 7 / अप्रैल / 2026 :  खानपुर थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार छह अप्रैल को पाली परतापुर निवासी विनीत कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उदय कुमार ने उसके भाई दीपक कुमार और समय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक कुमार की मौत हो गई।

इस मामले में थाना खानपुर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का मृतक और घायल से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This