Home » बुलंदशहर » यूपी सरकार लगा रही पौधे, दबंग चला रहे कुल्हाड़ी; खुर्जा में काट डाले पांच हरे पेड़

यूपी सरकार लगा रही पौधे, दबंग चला रहे कुल्हाड़ी; खुर्जा में काट डाले पांच हरे पेड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 8 / अप्रैल / 2026 :  एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों की लागत से पौधारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे हरे-भरे पेड़ों पर सरेआम कुल्हाड़ी चला रहे हैं। ताजा मामला खुर्जा देहात क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर भटोला का है, जहाँ नाले के किनारे खड़े पांच कीमती सफेदा के हरे पेड़ों को दबंगों ने काटकर धराशायी कर दिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर भटोला निवासी दबंगों ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर नाले के पास लगे सफेदा के पांच हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुँचती, तब तक दबंग पेड़ काटकर उन्हें ठिकाने लगाने की कोशिश में थे। हालांकि, पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

​गांव वालों और मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, हरे पेड़ काटने की इस अवैध घटना में मुख्य रूप से  अकील , ​दिलशाद , ​मुस्जाब ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं।

​जहाँ ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए हर व्यक्ति को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं इन दबंगों की इस हरकत से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग इलाके में पहले भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। वन विभाग को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। “हरे पेड़ों का कटान एक गंभीर अपराध है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई भी पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने की हिम्मत न कर सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This