खुर्जा : 8 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा क्षेत्र में सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घायल की पहचान सासनी निवासी सोनू के रूप में हुई है, जो नोएडा में मजदूरी करता है। बताया गया कि वह दादरी से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अधिक रक्तस्राव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












