Home » उत्तर प्रदेश » रतन सेन महाविद्यालय बाँसी, सिद्धार्थनगर में चल रहे पाँच दिवसीय प्रवेश एवं निपुण रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

रतन सेन महाविद्यालय बाँसी, सिद्धार्थनगर में चल रहे पाँच दिवसीय प्रवेश एवं निपुण रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थ नगर संवाददाता

 

सिद्धार्थनगर : 8 / अप्रैल / 2026 :  रतन सेन महाविद्यालय, बाँसी, सिद्धार्थनगर में चल रहे पाँच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का दिनाँक 06 अप्रैल 2026, दिन- सोमवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर सरस्वती वंदना सूरजभान दुबे द्वारा एवं स्वागत गीत नेहा एवं टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं पाँच दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत की। डाॅ. कुशवाहा ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण समाज व राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करता है।

शिविर के अन्तिम दिन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पाक कला एवं टेंट पिचिंग कौशलों का प्रदर्शन किया गया एवं टोली नायकों द्वारा शिविर के दौरान टोलियों द्वारा किए गए विशेष कार्यों की आख्या भी प्रस्तुत की गई, जिसका मूल्यांकन मुख्य अतिथि चेतन सरन, आगरा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, प्रो. शरीफुद्दीन, डॉ. ब्रह्म सिंह एवं डॉ. राजेश कुमार यादव द्वारा किया गया एवं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शिविर के अन्तिम दिन विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रमा एवं टीम द्वारा कब्बाली प्रस्तुत की गई, शाम्भवी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। प्रीति ने अपनी टीम के साथ रोवर्स लीडर डाॅ. हंसराज कुशवाहा द्वारा रचित एक बाल गीत ‘माटी का इतिहास’ की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही भाषण, काव्यपाठ, नृत्य-संगीत और कैंप फायर जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिवांश, नाजमीन, सरवन, शबा, संजना, सुभद्रा, मुकेश, बंशीधर, सुधांशु, रीना, लोकेश विकास, रवि, ज्योति, साक्षी, प्रीति, आंशी, शालिनी आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।

कार्यक्रम का संचालन ए.एल.टी. प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ल द्वारा किया। मुख्य अतिथि चेतन सरन ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शिविर में सीखे गए कौशलों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने की शिक्षा दी और शिविर के दौरान किये गए पौधारोपण मिशन की सराहना की। रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने पाँच दिवसीय रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के समापन पर आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

रेंजर्स लीडर डॉ. किरन देवी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण हमेशा ही कम से कम संसाधनों में एक बेहतर जीवन जीने की कला सिखाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य डॉ. ब्रह्म सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डॉ. दयाशंकर पटेल, डॉ. संदीप पांडेय, डॉ. आलोक दुबे, डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. मनीष कुमार भारती, डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. रंजीता शुक्ला, राजेश कुमार शर्मा, डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ. कंचन यति, राम शर्मा, रवींद्र टंडन, सुधीर सिंह, प्रवेश दुबे, यतीन्द्र, जंगबहादुर, सौरभ, मनोज, दिनेश, सुरेश, ज्ञानमती, कुमारे एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This