Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट, किसान परेशान

बुलन्दशहर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट, किसान परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 8 / अप्रैल / 2026 :  बुलन्दशहर जनपद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल जहां कटाई के अंतिम दौर में थी, वहीं लगातार हो रही बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर कटी हुई फसल खेतों में ही भीग गई, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई और निकासी का कार्य चल रहा है, लेकिन रोजाना बदलते मौसम, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि ने किसानों के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी है। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद खेतों में पड़ी फसल पानी में डूबती नजर आई।

हालात ऐसे बन गए हैं कि किसान जल्दबाजी में फसल समेटने को मजबूर हैं, लेकिन लगातार बारिश के चलते निकासी का काम प्रभावित हो रहा है। इसी के साथ जनपद के गांवों में जलभराव की समस्या भी गहराने लगी है। जगह-जगह गलियों और रास्तों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा समय रहते ध्यान नहीं दिए जाने के कारण हर गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है। उधर, बदलते मौसम के कारण बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment