Home » बुलंदशहर » खुर्जा देहात के सेंडा फरीदपुर गांव में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए महिला ने की हत्या

खुर्जा देहात के सेंडा फरीदपुर गांव में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए महिला ने की हत्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खुर्जा : 28 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात क्षेत्र में हुए विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला ममता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ममता गांव-गांव घूमकर सेनेटरी पैड बेचने के बहाने घरों की रेकी करती थी। इसी दौरान उसने विमला देवी को निशाना बनाया।  वारदात के दिन ममता ने विमला देवी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि जब विमला देवी ने लूट का विरोध किया, तो आरोपी ने उनकी हत्या कर दी और मौके से कान के कुंडल, पाजेब और नकदी लेकर फरार हो गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के कब्जे से लूटे गए कुंडल, पाजेब और 6500 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।

इस पूरे मामले का खुलासा खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुआ है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित कड़ियों की जांच भी जारी है।

 

पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात का हुआ खुलासा, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी बढ़ाई गई निगरानी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This