Home » बुलंदशहर » खुर्जा के किसवागढ़ी में दबंगों का कहर, युवक पर जानलेवा हमला

खुर्जा के किसवागढ़ी में दबंगों का कहर, युवक पर जानलेवा हमला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 28 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव किसवागढ़ी में दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, खेत पर काम कर रहे महेन्द्र सिंह और उनके पुत्र महेश उर्फ लाला पर गांव के ही दो व्यक्तियों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की, लेकिन गोली निशाना चूक गई।

इसके बाद आरोपियों ने लोहे की बटों से हमला कर महेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता महेन्द्र सिंह को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की।

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment