Home » बुलंदशहर » झाझर चौकी पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा, नकदी समेत सामान बरामद

झाझर चौकी पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा, नकदी समेत सामान बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / जून / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र की झाझर चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।

थाना प्रभारी सरजेश सिंह यादव ने बताया कि झाझर चौकी प्रभारी लोकेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ, जिसमें कांस्टेबल हाकिम पोनिया, तेज प्रताप सिंह, आकाश, अजय और राहुल चौधरी शामिल थे, मंगलवार रात करीब 8 बजे झाझर-जेवर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एयरोसिटी कॉलोनी के अंदर कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में ताश खेलते दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि चारों व्यक्ति रुपये लगाकर जुआ खेल रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 4,830 रुपये नकद, ताश के पत्ते, अखबार की कटिंग, तौलिया, पेंसिल और अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से सोनू, अनिल, बिट्टू और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13-जी के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This