Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: चोला बिजलीघर पर पहुंचा 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर, किसानों को मिलेगी राहत

बुलंदशहर: चोला बिजलीघर पर पहुंचा 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर, किसानों को मिलेगी राहत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 29 / जून / 2026 :  बुलंदशहर के चोला बिजलीघर पर लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों की मांग पर बिजलीघर पर 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंच गया है, जिसे जल्द स्थापित किया जाएगा।

बताया गया कि 16 जून को क्षेत्र के किसानों ने चोला बिजलीघर पर धरना देकर आरोप लगाया था कि पिछले करीब 15 दिनों से ट्यूबवेलों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे खेतों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी।

 

धरने के दौरान किसानों ने सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह को फोन पर समस्या से अवगत कराया। सूचना मिलते ही विधायक धरना स्थल पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बताया कि चोला बिजलीघर पर लगा 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र की जरूरत के अनुसार पर्याप्त नहीं है, इसलिए यहां 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना आवश्यक है।

विधायक के प्रयासों के बाद अब नया 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर चोला बिजलीघर पहुंच गया है। ककोड़ के एसडीओ तेज सिंह ने बताया कि पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और किसानों की समस्या का समाधान हो सकेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This